खाता मिटाएँ (Delete Your Account)

⚖ यह दस्तावेज़ केवल हिन्दीEnglish में उपलब्ध है। विवाद की स्थिति में हिन्दी प्रति ही प्रामाणिक मानी जाएगी।
This document is available only in Hindi and English. In case of any dispute, the Hindi version shall prevail.

अंतिम अद्यतन: 22 जुलाई 2026

यह पृष्ठ Nakshtra Tak (जातक ऐप) तथा Nakshtra Tak Astrologer (ज्योतिषी ऐप) — दोनों के लिए है। Developer: Nakshatra Tak Private Limited. यहाँ से आप अपना खाता और उससे जुड़ा व्यक्तिगत डेटा मिटाने का अनुरोध कर सकते हैं।

This page applies to both the Nakshtra Tak and Nakshtra Tak Astrologer apps by Nakshatra Tak Private Limited. You can request deletion of your account and associated personal data here.

1. कैसे मिटाएँ

  • ऐप के भीतर: मेरा खाता → नीचे “खाता मिटाएँ” → पुष्टि करें।
  • इस पृष्ठ से: नीचे लॉगिन करके अनुरोध करें।
  • ईमेल से: अपने पंजीकृत मोबाइल/ईमेल से info@nakshtratak.com पर लिखें — हम पहचान सत्यापित करके 7 कार्य-दिवसों में कार्रवाई करेंगे।

2. क्या मिटेगा, क्या रखा जाएगा

मिटा दिया जाएगारखा जाएगा (और क्यों)
नाम · मोबाइल नंबर · ईमेल · फ़ोटो
जन्म-तिथि, जन्म-समय व जन्म-स्थान
सहेजी गई कुंडलियाँ व मिलान
डिलीवरी का पता
ज्योतिषी खाते में: बैंक-विवरण व अपलोड किए कागज़
GST चालान — भारतीय कर-क़ानून के अंतर्गत 8 वर्ष तक रखना अनिवार्य है। इनमें चालान पर छपा नाम व मोबाइल रहता है; इन्हें हम हटा नहीं सकते।

लेन-देन का लेखा (राशि व तिथि) — लेखा-परीक्षा हेतु, बिना व्यक्तिगत पहचान के।

पुरानी बातचीत — यह ज्योतिषी के साथ साझा रिकॉर्ड है (शिकायत/विवाद में उसकी भी आवश्यकता होती है)। ऊपर आपका नाम, नंबर व जन्म-विवरण हट जाने के बाद यह किसी व्यक्ति से जुड़ती नहीं।

3. कितने समय में

  • तुरंत: खाता बंद — लॉगिन बंद, ज्योतिषी-सूची से हटा, सभी सत्र समाप्त।
  • 30 दिन के भीतर: मन बदल जाए तो info@nakshtratak.com पर लिखकर खाता वापस चालू करा सकते हैं।
  • 30 दिन बाद: ऊपर बताया गया सारा व्यक्तिगत विवरण स्थायी रूप से मिटा दिया जाता है। इसके बाद वापसी संभव नहीं।

4. वॉलेट में बची राशि

खाता मिटाने पर वॉलेट में बची राशि ज़ब्त हो जाती है और वापस नहीं मिलती। पुष्टि से पहले आपको यह राशि दिखाई जाएगी — चाहें तो पहले उसका उपयोग कर लें। ज्योतिषी-खाते में बची कमाई हो तो पहले payout का अनुरोध करें, फिर खाता मिटाएँ।

5. अभी अनुरोध करें

⚠️ यह कार्य वापस नहीं लिया जा सकता

जारी रखने के लिए पहले लॉगिन करें।

लॉगिन करें →

ज्योतिषी हैं? ज्योतिषी लॉगिन

6. संपर्क

📧 info@nakshtratak.com · 📞 +91 7800771770
📍 Vill- Bihra, Tahsil- Harraiya, Kaptanganj, Basti, UP 272155